मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित…

असर्फी हॉस्पिटल, धनबाद के सहयोग से विद्यार्थियों की व्यापक स्वास्थ्य जांच

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के तत्वावधान में तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर चल रहे “हर बच्चा खास है” अभियान के अंतर्गत बाल जागरूकता सप्ताह (10 नवम्बर–20 नवम्बर 2025) के अवसर पर गुरुवार, 13 नवम्बर 2025 को मारवाड़ी विद्यालय, झरिया में दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर के मुख्य अतिथि धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव श्री अनिल खेमका तथा विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण भोजगरिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों ने बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए मंच द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

असर्फी हॉस्पिटल, धनबाद से आए डॉ. ज़फर रसीद के नेतृत्व में काउंसलर शीला नारायण, नर्स किरण कुमारी, जुलीटा सारस तथा सहयोगी महेश ने विद्यार्थियों का दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सक दल ने बच्चों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार, दंत-स्वास्थ्य की सही आदतें अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के संयोजक मयंक केजरीवाल ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों को कम उम्र से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाते हैं और उनमें नियमित जांच की आदत विकसित करते हैं। उन्होंने असर्फी हॉस्पिटल की टीम तथा विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

शिविर में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, शाखा पूर्व अध्यक्ष सह प्रांतीय सहायक मंत्री राजीव साँवन्तिया, कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल, शाखा सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, सक्रिय सदस्या पूनम शर्मा, तथा विद्यालय के सचिव महेश जालुका सक्रिय सदस्य अमित भुसानिया उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

मारवाड़ी विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार रावणी एवं सभी शिक्षकों ने स्वयं भी स्वास्थ्य जांच करवाई और छात्रों को शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने शिविर की सभी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि बाल जागरूकता सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, ताकि विद्यार्थियों को व्यापक ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो सके।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *