कांग्रेस, RCMS ने MP ढुल्लू पर लगाएं कई आरोप,बेरमो में ढुल्लू ने MLA अनूप सिंह और उनकी धर्मपत्नी पर लगाएं थे कई आरोप…

कांग्रेस, RCMS ने MP ढुल्लू पर लगाएं कई आरोप,बेरमो में ढुल्लू ने MLA अनूप सिंह और उनकी धर्मपत्नी पर लगाएं थे कई आरोप…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने बेरमो में एक कार्यक्रम में बेरमो विधायक अनूप सिंह और धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी रही उनके पत्नी अनुपमा सिंह पर कई आरोप लगाए थे। जिसपर बुधवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धनबाद सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अनूप सिंह विधायक और इंटक के पदाधिकारी है। उनकी पत्नी चुनाव लड़ चुकी है वे भी इंटक के पदाधिकारी है। जिसपर सांसद ढुल्लू महतो द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना कही से उचित नहीं है।

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन में महामंत्री और इंटक के ऐके झा ने कहा कि अनुपमा सिंह चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच रहती है जबकि सांसद इन 18 महीने में क्या किए वे बताए, शहर में जाम की स्थिति बनी रहती हैं गया पुल में अंडरपास चौड़ीकरण कार्य शुरू नहीं हो रहा है। धरातल पर कोई विकास का कार्य नहीं हो रहा है। कई आउटसोसिंग में सांसद ढुल्लू महतो या तो पार्टनर बन गए है या फिर रंगदारी वसूल रहे है…

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *