उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई न्यायालय से संबंधित वादों की समीक्षा…

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई न्यायालय से संबंधित वादों की समीक्षा…

विधि शाखा, पुलिस विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें – उपायुक्त

धनबाद(DHANBAD): 12 नवंबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में न्यायालय से संबंधित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने विभिन्न प्रकार के अपराध के लंबित वादों का स्पीड ट्रायल कराते हुए लंबित वादों का निबटारा लोक अभियोजक तथा सहायक लोक अभियोजक को दिशा निर्देश दिया। साथ हीं पुलिस विभाग और विधि शाखा को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित मामलों का निबटारा करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा मुकेश बाउरी, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक समेत विधि शाखा के कर्मी मौजूद रहें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *