राजधानी दिल्ली में कार ब्लास्ट की घटना सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, और इस घटना के तार आतंकी संगठनों से जुड़े हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच, केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय सेना एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर करने जा रही है?
भूटान से लौटते ही घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी
बता दें भूटान दौरे से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोक नायक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने दिल्ली के लाल किले में हुए बम धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। मोदी अपने भूटान दौरे के बाद बुधवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे और सीधे एलएनजेपी अस्पताल गए। उन्होंने घायलों से मुलाकात की, उनसे बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
CCS बैठक क्यों है अहम?
इसके बाद प्रधानमंत्री सीसीएस की बैठक शाम को करेंगे। जिसमें दिल्ली विस्फोट की जांच और आगे की रणनीति पर गहन चर्चा होगी। एचटी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीसीएस की बैठक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद पहली महत्वपूर्ण बैठक माना जा रहा है।
पहलगाम हमले के पहले भी हुई थी ये अहम बैठक
ध्यान देने वाली बात है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी ऐसे ही मोदी कैबिनेट ने सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की बैठक हुई थी। उस बैठक के कुछ दिनों बाद ही भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक कार्रवाई की थी, जिसने सीमा पार आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का लक्ष्य रखा था।
क्या होने जा रहा’ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2′?
‘ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2’ की चर्चा इसलिए तेज हो गई है क्योंकि पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह ने देश ही नहीं विदेशी मंच पर ये बार दोहराई है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है।
मोदी सरकार ले सकती है अहम निर्णय
पहलगाम हमले के बाद सरकार ने हर बार साफ शब्दों में बार-बार दोहराया है कि पाकिस्तान की ओर से कोई आतंकी साजिश रची जाती है, तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत सरकार का रुख साफ है कि किसी भी आतंकी कार्रवाई को ‘युद्ध का कृत्य’ माना जाएगा। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि भारत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकता है या उन्हें नष्ट कर सकता है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

