जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त का अनौखा निर्देश…

जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त का अनौखा निर्देश…

जामताड़ा(JAMTADA): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति, जिला अनुकंपा समिति एवं चौकीदार अनुकंपा समिति की संयुक्त बैठक सूचना भवन में संपन्न हुई।

बैठक में स्थापना, अनुकंपा, एसीपी, एमएसीपी और सेवा संपुष्टि से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय और नियमावली के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उम्र, जाति, आवासीय व पारिवारिक दस्तावेजों की विधिवत जांच कर ही निर्णय लिया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जटिलता न उत्पन्न हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी कर्मी को अनावश्यक परेशान न किया जाए और समुचित कागजातों के साथ फाइलें समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएं।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, स्थापना उप समाहर्ता पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा अधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *