एआईजीसी का एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन, डीआरएम कार्यालय के समक्ष 9 सूत्री मांग को ले दिया धरना…

एआईजीसी का एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन, डीआरएम कार्यालय के समक्ष 9 सूत्री मांग को ले दिया धरना…

धनबाद(DHANBAD):अखिल भारतीय गार्ड्स परिषद (एआईजीसी) के बैनर तले बुधवार को धनबाद के डीआरएम कार्यालय के सामने एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में ट्रेन मैनेजरों एवं गार्ड्स ने भाग लिया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की एआईजीसी ज़िंदाबाद, आईजीसी ज़िंदाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

लोको पायलट अजय कुमार पाठक ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन विसंगति और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग लंबित है। प्रदर्शन के दौरान मंच से 9 सूत्री मांगों को दोहराया गया। इनमें प्रमुख मांगें थीं 8वां वेतन आयोग (सीपीसी) का तत्काल गठन, ट्रेन मैनेजरों के लिए न्यायसंगत वेतन स्तर, 1 जनवरी 2024 से रनिंग भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि, सभी ट्रेन मैनेजरों को एमएसीपी का लाभ, स्टेशन सेक्शन में वाहनों की सुरक्षा से संबंधित रेलवे बोर्ड के जेपीओ को रद्द करने की मांग शामिल थी।

साथ ही रिक्त पदों की जल्द बहाली, रेलवे बोर्ड के सेफ्टी निदेशालय की शक्तियों की बहाली, केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमों की वैधता रद्द करने तथा किलोमीटर भत्ते पर मिलने वाली आयकर छूट की सीमा बढ़ाने की भी मांग उठाई गई।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *