बिहार(BIHAR): बिहार चुनाव को लेकर आए एगिजट पोल को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया गया। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि 14 तारीख को नतीजे होंगे और 18 को शपथ ग्रहण होगा। यह निश्चित तौर पर होने जा रहा है। भाजपा और NDA के पसीने छूट रहे हैं। वे लोग बौखलाहट में हैं और बेचैन हैं। कल वोटिंग के दौरान लोग बड़ी कतारों में खड़े थे। लोग खड़े रहे और एग्जिट पोल आता है यानी मतदान अभी खत्म नहीं हुआ कि एग्जिट पोल आ गया। इस तरह के सर्वे को लेकर हम न किसी खुशफहमी में रहते हैं और न ही गलत फहमी में रहते हैं। ये सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाया गया है।
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “चुनाव का मतदान खत्म हो चुका है। दो चरण में ये चुनाव हुआ। हम सबसे पहले महागठबंधन के सभी नेताओं को सारे कार्यकर्ताओं को और सभी बिहार की जनता को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं कि इस लोकतंत्र के पर्व में बिहार की जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। चुनाव खत्म होने के बाद सभी लोगों से हमने जो प्रतिक्रिया ली, जो हमें सूचना मिली वे बेहद सकारात्मक हूं। 1995 से भी बेहतर प्रतिक्रिया हमें देखने को मिली है। सभी लोगों ने भारी मतदान करके इस सरकार के खिलाफ वोट किया है और इस बार बदलाव होने जा रहा है। कहीं भी कोई गुंजाइश नहीं रह गई है।
तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने के एग्जिट पोल पर कहा, “2020 की अगर तुलना इस बार से की जाए तो 72 लाख लोगों ने ज्यादा मतदान किया है। यह काफी बड़ा आंकड़ा है। हर विधानसभा में वोट बढ़े हैं। यह मत बदलाव के लिए पड़े हैं। सरकार बदलने जा रही है।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

