पहले चरण में पटना को छोड़ सभी 17 जिलों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने किया मतदान…

पहले चरण में पटना को छोड़ सभी 17 जिलों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने किया मतदान…

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी. इस चरण में 61.97 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. मतदान के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया. सिर्फ पटना में मतदान करने में महिलाएं पीछे रह गयीं. पटना में 59.02 फीसदी मतदान हुआ था. मात्र 57.88 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया था. वहीं, मतदान करने वाले पुरुषों की हिस्सेदारी 60.5 प्रतिशत रही थी. राजधानी के अलावा किसी भी जिले में महिलाओं से ज्यादा पुरुष मतदान नहीं कर पाये. आइए, देखते हैं कि किस जिले में कितने पुरुषों और कितनी महिलाओं ने किया मतदान.

पहले चरण की वोटिंग में पुरुषों से आगे महिलाएं

जिले का नामपुरुष वोट प्रतिशतमहिला वोट प्रतिशतकुल वोट प्रतिशत
मधेपुरा62.8077.0469.59
सहरसा63.4975.8669.38
दरभंगा56.8471.2563.66
मुजफ्फरपुर67.5876.5771.81
गोपालगंज58.3276.0466.64
सीवान54.1267.9560.61
सारण59.9368.2663.86
वैशाली65.7771.5568.50
समस्तीपुर66.7877.4271.74
बेगूसराय66.1074.1569.87
खगड़िया62.8773.5367.90
मुंगेर61.6264.0262.74
लखीसराय63.9966.1364.98
शेखपुरा60.4663.6861.99
नालंदा58.8060.9359.81
पटना60.0557.8859.02
भोजपुर58.6961.2859.90
बक्सर60.9063.1761.97

6 नवंबर को हुई थी पहले चरण की वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव इस बार 2 चरणों में कराये गये हैं. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई थी. उस दिन पटना समेत 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया गया था. दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई. इसमें 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. सभी 243 सीटों पर 14 नवंबर को एक साथ मतगणना करायी जायेगी. उसी दिन शाम तक परिणाम आ जाने की संभावना है. साथ ही यह भी पता चल जायेगा कि इस बार किसकी सरकार बनेगी. एग्जिट पोल के नतीजों का भी टेस्ट उसी दिन होगा.

दूसरे चरण में कहां-कितने वोट पड़े

जिले का नामवोटिंग प्रतिशत
पश्चिम चंपारण70.79
पूर्व चंपारण71.17
शिवहर68.74
सीतामढ़ी66.91
मधुबनी63.27
सुपौल72.5
अररिया69.68
किशनगंज78.06
पूर्णिया76.04
कटिहार78.63
भागलपुर67.46
बांका70.25
कैमूर (भभुआ)68.4
रोहतास61.89
अरवल63.82
जहानाबाद65.33
औरंगाबाद65.39
गया68.65
नवादा57.85
जमुई69.66

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *