सिंदरी बी आई टी परिसर मे बिरसा मुण्डा मंडप के अनावरण की तैयारी अन्तिम चरण मे:- निर्देशक बी आई टी…

सिंदरी बी आई टी परिसर मे बिरसा मुण्डा मंडप के अनावरण की तैयारी अन्तिम चरण मे:- निर्देशक बी आई टी…

धनबाद(SINDRI): 11 नवंबर को बी आई टी सिन्दरी के सभागार कक्ष मे निर्देशक प्रोफेसर पंकज राय की अध्यक्षता मे तैयारी समिति की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई।
15/11/2025 को बी आई टी परिसर मे स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नायक बिरसा मुण्डा मंडप मे स्थापित बिरसा मुण्डा के आदमकद प्रतिमा का आनावरण बिरसा समिति सिन्दरी के संस्थापक और पूर्व विधायक आनंद महतो के कर कमलो ध्दारा सम्पन्न किया जायगा।

निर्देशक प्रो पंकज राय ने कार्यक्रम के विश्लेषण संदेश मे कहे कि ” यह आयोजन संस्कृति और स्वतंत्रता उलगुलान की विरासत को जीवंत रखने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बी आई टी परिवार इस कार्यक्रम को सामाजिक एकता का संदेश देने के रूप मे उपयोग करने की योजना वना रहा है जो सराहनीय और सद्भाव पूर्ण होगा।”
आज के विश्लेषण कार्यक्रम मे निर्देशक महोदय के साथ निम्नलिखित लोग प्रो जितू कुजूर, सुरेश प्रसाद, प्रो अजय उरांव, प्रो संग्राम मुर्मूर, प्रो अभिषेक आनंद हेम्ब्रम, अभय ए जी पी कुजूर, राजीव मुखर्जी, त्रिभूवन चौधरी, सुभाष हासदा, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *