डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी में इंटर हाउस वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन…

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी में इंटर हाउस वाद–विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन…

सिंदरी(SINDRI): 11 नवम्बर: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिंदरी में आज इंटर हाउस वाद–विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी हाउस के प्रतिभागियों ने अपनी वाक्-कला और तर्क क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी शिक्षिका सरिता सिंह एवं शिक्षक कालीचरण बनर्जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई।
पहले राउंड में —

  1. सी. वी. रमन हाउस ने दयानंद हाउस को पराजित किया।
  2. रामानुजन हाउस ने विवेकानंद हाउस को हराकर दूसरे दौर में स्थान बनाया।

दूसरे (फ़ाइनल) राउंड में सी. वी. रमन हाउस और रामानुजन हाउस के बीच कड़ी टक्कर हुई, जिसमें अंततः रामानुजन सदन हाउस ने विजय प्राप्त कर अंतिम विजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के प्रमुख विषय रहे

  1. विज्ञापन का लाभ और हानि
  2. कैशलेस सिस्टम
  3. आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और ज्ञान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

पूरे आयोजन में विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *