सिंदरी(SINDRI): बीआईटी सिंदरी में 11 नवम्बर 2025 से 16 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में संस्थान स्थित पेंटिंग विंग क्लब, एन.एस.एस. क्लब, सर्जना क्लब एवं लिटरेरी सोसाइटी द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
पेंटिंग क्लब द्वारा लाइव थीम पेंटिंग, पॉट पेंटिंग तथा फेस पेंटिंग का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता को भी सम्मिलित किया गया है।
इन सभी कार्यक्रमों में सर्जना क्लब एवं लिटरेरी सोसाइटी का पूर्ण सहयोग प्राप्त है।
इन कार्यक्रमों के संयोजक डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजीव कुमार वर्मा हैं। इनके साथ विद्युत अभियंत्रण विभाग की प्रो. रेखा झा, गणित विभाग की डॉ. प्रियांका कुमारी तथा सिविल विभाग की डॉ. माया राज नारायण का विशेष सहयोग रहा।
सभी प्रतियोगिताओं के संरक्षक संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज राय हैं।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

