घाटशिला के कई बूथों पर सुबह से ही लगी मतदाताओं की लंबी कतार

घाटशिला के कई बूथों पर सुबह से ही लगी मतदाताओं की लंबी कतार

घाटशिला: घाटशिला उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा. सोमवार को ही पोलिंग पार्टियों को पूरी तैयारी के साथ मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया था. इससे पहले डीसी और एसपी ने सभी तैयारियों की समीक्षा की. मतदान केंद्रों के अंदर-बाहर CCTV लगाए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहे.वोटिंग को लेकर घाटशिला के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. चाहे बूढ़े हो या दिव्यांग लोग सुबह से मतदान के लिए घर से निकल पड़े हैं. सभी मतदान केंद्रों में प्रतिनियुक्त वालंटियर दिव्यांग मतदाताओं को सुगमतापूर्वक मतदान में सहयोग प्रदान कर रहे हैं.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट


Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *