बिहार में बढ़-चढ़कर मतदान करने की PM मोदी की अपील, 122 सीटों पर आज जारी है दूसरे चरण की वोटिंग….

बिहार में बढ़-चढ़कर मतदान करने की PM मोदी की अपील, 122 सीटों पर आज जारी है दूसरे चरण की वोटिंग….

बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। इस चरण में विधानसभा की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। छह नवंबर को पहले चरण में रिकॉर्ड 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण की वोटिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। पीएम ने मंगलवार को बिहार के मतदाताओं से पहले चरण की तरह रिकॉर्ड कायम करने की अपील की। X पर अपने एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने पहली बार वोटिंग करने जा रहे जेन जेड (युवाओं) से भारी संख्या में मतदान करने और दूसरे को प्रोत्साहित करने की अपील की।

पहले चरण की तरह रिकॉर्ड कायम करें वोटर-PM

पीएम ने कहा, ‘बिहार में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। मैं सभी मतदाताओं से इसमें सक्रियता से भाग लेने और पहले चरण की तरह रिकॉर्ड कायम करने की अपील करता हूं। खासकर, राज्य में पहली बार वोटिंग करने जा रहे युवाओं से अपील है कि वे खुद तो वोट डालें ही, साथ ही दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।’

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *