दो घंटे का मतदान पूरा, वोटर टर्नआउट जल्द; मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी…

दो घंटे का मतदान पूरा, वोटर टर्नआउट जल्द; मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी…

बिहार(BIHAR): बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे शुरू हो गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण ने ऐसा इतिहास रचा, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। आजादी के बाद पहली बार 65.08% की जबरदस्त वोटिंग दर्ज की गई और अब दूसरे चरण की बारी आज है। जनता में जो उत्साह पहले चरण में दिखाई दिया, उससे भी बड़ा जोश दूसरे चरण में देखने को मिल सकता है। माहौल ऐसा है कि पहले चरण का रिकॉर्ड टूटना तय माना जा रहा है। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। पहले चरण की तुलना में इस बार 2 जिले और 1 सीट ज्यादा हैं, इसलिए वोटिंग प्रतिशत के नए रिकॉर्ड बनने की मजबूत उम्मीद है। 

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *