दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद धनबाद में हाई अलर्ट, जिलेभर में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान…

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद धनबाद में हाई अलर्ट, जिलेभर में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान…

धनबाद(DHANBAD):झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी बढ़ाई गई चौकसी, होटल और लॉज में भी चला जांच अभियान..

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार की शाम हुए बम धमाके के बाद पूरे झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में धनबाद जिले में भी पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार को को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से जांच में जुटे रहे। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों की भी जांच की गई।

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, शॉपिंग मॉल और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। जीआरपी और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच कर रही है। बस स्टैंड पर भी यात्रियों के सामानों की जांच के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

धनबाद के सरहदी इलाकों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। पश्चिम बंगाल के अलावे अन्य जिलों से लगने वाले सीमावर्ती इलाकों में आने जाने वाले सभी वाहनों की भी तलाशी ली गई। होटल और लॉज में भी तलाशी ली गई ।

वरीय पुलिस अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि दिल्ली की घटना को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को डायल 112 पर देने की अपील की गई है। पुलिस ने अपील में कहा है कि किसी भी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाएं और तत्काल उसकी जानकारी पुलिस के साथ साझा करें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *