धनबाद में व्यापारी पर हमला, गोली मारकर लूटपाट,घायल को जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया…

धनबाद में व्यापारी पर हमला, गोली मारकर लूटपाट,घायल को जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया…

धनबाद(DHANBAD): रविवार को शहर के मंडी परिसर में एक बेहद दुखद घटना घटी, जहां स्थानीय व्यापारी श्याम भीमसरिया पर अपराधियों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट करते हुए गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधी व्यापारी का बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों में से विनोद सहित कई व्यापारी तुरंत घायल श्याम भीमसरिया को लेकर जालान अस्पताल पहुंचे, जहां घायल व्यवसाई का इलाज जारी है।

इस घटना से मंडी परिसर में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *