7 नवम्बर से 15 नवम्बर उलगुलान दिवस के रूप मे याद किया जायगा:- भाकपा माले…

7 नवम्बर से 15 नवम्बर उलगुलान दिवस के रूप मे याद किया जायगा:- भाकपा माले…

सिंदरी(SINDRI):दिनांक 9 नवम्बर को आर्यसमाज परिसर रोहङावाध मे साथी सहदेव सिंह के अध्यक्षता मे माले की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई।
इस बैठक मे 7 नवम्बर से 15 नवम्बर तक धरती आवा के जन्मोत्सव को उलगुलान संकल्प सभा के रूप मे मनाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक मे राज्य कमेटी के निर्देशानुसार निम्नलिखित बिन्दुओ पर गम्भीरतापूर्वक चर्चा हुई जो निम्न है:-
1 पेशा नही तो भूमि अधिग्रहण नही।
2 5 वीं अनुसूची, 6ठी अनुसूची, सीएनटी-एसपीटी समेत तमाम विशिष्ट भूमि कानूनो को सख्ती से लागू करो।
3 माओवाद के नाम पर आदिवासियो का जनसंहार बंद करो।
4 सोनम वांगचुक को रिहा करो ,लद्दाख मे 6वी अनुसूची लागु करो।
5 स्थानीयो को 75 प्रतिशत रोज़गार का अधिकार दो।
उपरोक्त अभियान को सफलतापूर्वक चलाने का निर्णय लिया गया साथ ही 15 नवम्बर को बी आई टी मे बिरसा मुण्डा का आदम कद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम मे धूमधाम से भाग लेने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक मे निम्नलिखित साथियो ने भागेदारी लिए:-
अमर सिंह, पुरन सिंह, विरिंची महतो अनिल सिंह, जितू सिंह, अमित सिंह, प्रकाश मंडल, दिलीप विश्वकर्मा,विनोद महतो, निमाय दे,सनी कुमार मुण्डा,रौशन सिंह, करम चन्द मंडल, प्रदीप महतो, जितेन्द्र सिंह.

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *