देश में बड़ी आतंकी हमले की रची जा रही थी साजिश, गुजरात ATS ने किया भंडाफोड़, ISIS के तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

देश में बड़ी आतंकी हमले की रची जा रही थी साजिश, गुजरात ATS ने किया भंडाफोड़, ISIS के तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

गुजरात(GUJRAT): गुजरात एटीएस ने देश में बड़ी आतंकी साजिश का भंडाभोड़ किया है. इसके साथ ही एटीएस ने आतंकी संगठन ISIS से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को भी गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियां तीनों संदिग्धों पर पिछले एक साल से नजर रख रही थीं. ये तीनों आतंकी देश में किसी बड़े आतंकी हमले को अंजान देने की साजिश रच रहे थे. बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी हथियार एक्सचेंज करने के लिए गुजरात भी गए थे. एटीएस का दावा है कि ये तीनों आतंकी दो अलग-अलग आतंकी मॉड्यूल में शामिल थे.

यूपी और हैदराबाद के रहने वाले हैं संदिग्ध

बताया जा रहा है कि गुजरात एटीएस ने जिन आतंकियों को गिरप्तार किया है उनमें दो आतंकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एक संदिग्ध आतंकी हैदराबाद का रहने वाला है. एटीएस का कहना है कि तीनों आतंकी ट्रेंड हैं और उनकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है. एटीएस के मुताबिक, अब एटीएस इस मामले के बारे में पूरी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देगी. बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब गुजरात एटीएस ने इस प्रकार के किसी मामले का भंडाफोड़ किया हो. इससे पहले भी एटीएस अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़े कई टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चुकी है. आईएसआईएस से जुड़े आतंकियों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है.

एक साल से तीनों पर नजर रख रही थी एटीएस

एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक, इन संदिग्ध आतंकियों पर टीमें पिछले एक साल से नजर रख रही थीं. इनकी गतिविधियों को ट्रेस करने के बाद ही एटीएस ने इन्हें गिरफ्तार किया है. एटीएस का कहना है कि तीनों आतंकी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. तीनों से पूछताछ के बाद कई और आतंकी गिरफ्तार किए जा सकते हैं. बता दें कि पिछले साल जुलाई में भी गुजरात एटीएस ने अलकायदा से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था. चारों आतंकी अल कायदा के इंडियन सबकांटिनेंट मॉड्यूल में शामिल थे. एटीएस ने इनमें से दो को गुजरात और एक-एक को नोएडा और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *