धनबाद जिला अंतर्गत सिंदरी निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह के निधन से, शहर में शोक की लहर…

धनबाद जिला अंतर्गत सिंदरी निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह के निधन से, शहर में शोक की लहर…

धनबाद(SINDRI): शुक्रवार की रात धनबाद जिला कांग्रेस के मूर्धन्य नेता एवं पूर्व महामंत्री ओमप्रकाश सिंह के लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पूरे जिला कांग्रेस परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

सिंदरी नोटिफाइड एरिया कमेटी, एफसीआई कामगार ट्रेड यूनियन और विभिन्न सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ओमप्रकाश सिंह पिछले कई वर्षों से पटना के रुबन अस्पताल में गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे थे।

चार दिन पूर्व घर में गिरने से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। इलाज के लिए उन्हें धनबाद के जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 नवंबर को निर्धारित सर्जरी से पहले ऑपरेशन थिएटर में ही उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया। डॉक्टरों की भरसक कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका उसी रात में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

अंतिम यात्रा का कार्यक्रम:

  • पार्थिव शरीर 8 नवंबर शनिवार को सुबह 11:00 बजे के बाद शहरपुरा स्थित उनके निवास L/475 में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।
  • इसके बाद अंतिम यात्रा प्रारंभ किया गया काफी संख्या में लोग उनके अंतिम यात्रा में भाग लिया।

सिंदरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने शोक संदेश में कहा,
“स्व. ओमप्रकाश सिंह जी ने सदैव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों में अटूट विश्वास रखते हुए संघर्षशील जीवन व्यतीत किये। हर कार्य को आगे बढ़कर करने का जज्बा उनमें कूट-कूटकर भरा था । उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
फूलों से सजी वाहन से उनके पार्थिव शरीर को दाह संस्कार के लिए काफी संख्या में लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल हो कर निकलें।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *