सीबीआई की कार्रवाई, झारखंड में सीसीएल के प्रबंधक को रिश्वत लेते पकड़ा….

सीबीआई की कार्रवाई, झारखंड में सीसीएल के प्रबंधक को रिश्वत लेते पकड़ा….

रांची(RANCHI): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई झारखंड के सीसीएल, डाकरा परियोजना कार्यालय में तैनात कार्मिक-मानव संसाधन प्रबंधक पर की गई। सीबीआई ने उन्‍हें 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई 6 नवंबर को प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि संबंधित प्रबंधक ने उससे नियुक्ति के आवेदन पर कार्रवाई करने के बदले 1,50,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपए की राशि स्वीकार करने पर सहमति जताई थी। सीबीआई ने शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई और उसे लागू किया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से कई दस्तावेज और संभावित साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। इससे पहले, सीबीआई ने पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की थी। एजेंसी ने एफआईआर में चार लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें अकील के पिता, मां और पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री राजिया सुल्ताना, अकील की पत्नी और बहन शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, अकील अख्तर की मौत 16 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। वह पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित अपने घर में रहता था। उनके परिवार के भीतर लंबे समय से तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि अकील और उसके परिजनों के बीच कई मुद्दों को लेकर गंभीर मतभेद थे।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *