धनबाद स्टेशन का मल्टी प्रोजेक्ट से बदलेगी सूरत…

धनबाद स्टेशन का मल्टी प्रोजेक्ट से बदलेगी सूरत…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद रेलवे स्टेशन की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है। रेलवे ने स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए लगभग ₹300 करोड़ की लागत से मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पुराने भवन को तोड़कर नया बहुमंजिला स्टेशन भवन बनाया जाएगा, जबकि दो नए ट्रैक भी बिछाए जाएंगे।

रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से स्टेशन के डिजाइन को अंतिम रूप देकर स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। स्टेशन परिसर की मापी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब काम शुरू करने की तैयारी चल रही है।

मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद धनबाद स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी अनुभूति होगी। यहां अत्याधुनिक फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, सीढ़ी, रैंप, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, और आरक्षण केंद्र जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर भी कई विकास कार्य होंगे, जिनमें प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाना और यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाना शामिल है। परियोजना के पूरा होने के बाद स्टेशन पर नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्टेशन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाना है ताकि कोयलांचल क्षेत्र के लोगों को विश्वस्तरीय रेल अनुभव मिल सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *