बीजेपी नेता रमेश राही के नेतृत्व में अंचल कार्यालय में प्रदर्शन..जमीन जुड़े भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन…

बीजेपी नेता रमेश राही के नेतृत्व में अंचल कार्यालय में प्रदर्शन..जमीन जुड़े भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद अंचल में जन विरोधी कार्यशैली के विरोध 21 सूत्री मांगों को लेकर जनसरोकार द्वारा अंचल कार्यालय धनबाद पर प्रदर्शन दिया गया। धरना का नेतृत्व रमेश कुमार राही ने किया। प्रदर्शन के दौरान एक मांग पत्र अंचलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन को संबोधित करने हुए रमेश कुमार राही ने कहा कि अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खतियान और पंजी 2 में गलत नाम, टाइटल, जाति, रकवा में साक्ष्य के आधार पर सुधार करने, दाखिल खारिज के बाद अधिकांश ऑनलाइन खतियान से भूमि घटाया नहीं गया वैसे सभी खतियान से भूमि घटायी जाय. ताकि एक जमीन को दो बार बिक्री न की जा सके, ऑफलाइन दाखिल खारिज भूमि का ऑनलाइन पंजी टू दर्ज करने के बाद भी लगान भुगतान नहीं होता है. अंचल कार्यालय द्वारा उसे लॉक रखा जाता है। सभी लॉक पंजी टू को अनलॉक किया जाय ताकि सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके और अवैध वसूली पर रोक लगे, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर पुनः कब्जा न हो इसकी गारंटी के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाय, आंशिक व जिन मौजा की भूमि का सर्वे नहीं हुआ है उन सभी मौजा की भूमि का भी ऑनलाइन किया जाय ताकि राजस्व की वसूली हो सके. रैयत को सुविधा हो, तालाब, बांध, नदी, पहाड़, जंगल झाड़ी, वन, अर्जित भूमि एवं पूर्व में भूमिहीनों को बंदोबस्त की गयी भूमि को चिन्हित कर प्रतिबंधित सूची में रखा जाय ताकि अवैध खरीद- बिक्री न हो सके.

धनबाद निबंधन कार्यालय में वर्ष 1971 में आग लगी की घटना हुई थी इसकी आड़ में फर्जी दलीलों के माध्यम से बड़े पैमाने पर दाखिल खारिज किया गया है. ऐसे सभी मामलों की जांच कराकर इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय. साथ ही जमाबंदी रद्द करने की कारवाई की जाय, खाता व प्लॉट में हेराफेरी कर सीएनटी भूमि, गैर आबाद भूमि, बंदोबस्त भूमि की खरीद बिक्री करने वालों के विरुद्ध कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाय, लंबित आवेदनों को जल्द निपटारा किया जाय। प्रदर्शन में अध्यक्ष कन्हैया पांडे, उपाध्यक्ष रंजन महतो, सोनी सरदार हीरा साव, महासचिव जलेश्वर महतो सचिव पंकज मंडल जितेन्द्र गुप्ता लखपति सिंह कोषाध्यक्ष श्रवण झा धीरज शाह दीपक साव, संजय हांसदा सिंटू पिलई विशाल साव मिहीलाल रवानी हरि रवानी संजय रवानी अजय साव धनंजय हाजरा पी के शर्मा गौर महतो उमाशंकर सिंह हरिपद रजक मदन महतो राजेश महतो दिनेश महतो सुरेश महतो शनिचर बेसरा रमेश महतो गणेश महतो के अलावा काफी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *