
बर्दवान/पानागढ़(BENGAL): पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पिला अंचल के वीलेर पाड़ा इलाके के पास मौजूद जलाशय से बुधवार सुबह तीन बस्ते में मौजूद सैकड़ों की तादाद में आधार कार्ड मिलने की घटना के बाद उक्त इलाके में सनसनी फैल गई है. इतनी संख्या में मिले आधार कार्ड को लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी सकते में है. भाजपा के नेताओं का आरोप है कि जो भी आधार कार्ड मिले है वह समस्त एक समुदाय के लोगों के नाम के है. एसआईआर के शुरू होने के दूसरे दिन ही सुबह जलाशय के पास से स्थानीय मछुवारों ने उक्त बस्ते को देखा. संदेह होने पर जब बस्ते को खोला गया तो सबकी आँखें चौंधिया गई. सभी बस्तों में आधार कार्ड मौजूद थे. यह जांच का विषय है कि इतनी संख्या में यह आधार कार्ड यहां कैसे पहुंचा. किन लोगों ने यह आधार कार्ड यहां फेंका है. एसआईआर के शुरू होने के बाद दूसरे दिन ही यह आधार कार्ड यहां कैसे पहुंचा. समस्त आधार कार्ड एक विशेष समुदाय के लोगों के नाम के है. पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्त आधार कार्ड फर्जी रूप से बनाए हुए लगते है. बांग्लादेश से आए लोगों के ही यह समस्त आधार कार्ड हो जो फर्जी रूप से बनाए हुए है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई है.
NEWSANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट

