रांची में डीसी के पद पर रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप…

रांची में डीसी के पद पर रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप…

रांची(RANCHI): वर्तमान में विश्व बैंक में पोस्टेड आईएएस अधिकारी महिमापत रे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में फंस गए हैं। रांची में डीसी के पद पर रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप राय पर लगा है। एसीबी ने पूर्व डीसी के खिलाफ पीई संख्या 2/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केस के अनुसंधान पदाधिकारी संतोष कुमार ने पीई जांच के क्रम में राजस्व विभाग के द्वारा महिमापत रे व उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम पर निबंधित भूमि की जानकारी मांगी है। वहीं, परिवहन विभाग से भी महिमापत रे व उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम पर निबंधित वाहनों की जानकारी मांगी गई है।

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की एक रिपोर्ट को आधार बनाते हुए एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ी पीई दर्ज की थी। किस-किस का विवरण मांगा एसीबी ने आईएएस अधिकारी महिमापत रे, उनकी पत्नी हेम बोरकर, मां कुमकुर रे के अलावे दोनों बच्चों के नाम पर निबंधित चल-अचल संपत्तियों की जानकारी मांगी है। रांची डीसी के पद पर रहते हुए महिमापत रे की आय-व्यय की जानकारी एसीबी जुटा रही है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *