मजदूर नेता स्व.आर के प्रसाद की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि…

मजदूर नेता स्व.आर के प्रसाद की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद बिहार श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष स्व. आर के प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में मनाई गई, इस मौके पर स्व. आर. के. प्रसाद के पुत्र विजय कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा,सक्षम सिन्हा, समर्थ सिन्हा, सौरभ सिन्हा, पुत्री रेखा सिन्हा, पुत्र वधू संगीता सिन्हा, श्वेता सिन्हा, दीपक प्रमाणिक, आश्रम के अध्यक्ष मो. नौशाद गद्धी, सुधीर बरनवाल सहित सिन्हा परिवार के सदस्यों एवं आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों ने भी सर्व प्रथम स्व.आर.के. प्रसाद की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों को परिवार के सदस्यों ने मिलकर भोजन कराया। वहीं आश्रम में निवास करने वाले वृद्ध जनों ने स्व.आर. के. प्रसाद की आत्मा की शाति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। वहीं आपको बता दें कि स्व.आर. के. प्रसाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बिहार श्रमिक संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष थे उन्होंने मजदूर हित के लिए, बहुत सारे ऐसे कार्य किए हैं जिसे मजदूर जगत कभी भुला नहीं सकता।

वहीं स्व. आर के प्रसाद के पुत्र विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज मैं अपने पिता के चौथी पुण्यतिथि आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों के साथ मिलकर मना रहे हैं हर साल इसी तरह हम लोग आश्रम में आकर अपने पिता का पुण्यतिथि मनाते हैं.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *