‘वंदे मातरम’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर धनबाद में भाजपा का भव्य आयोजन…

‘वंदे मातरम’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर धनबाद में भाजपा का भव्य आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर की ओर से शुक्रवार, 7 नवंबर को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम धनबाद के उत्सव भवन में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसकी शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम के गायन से की जाएगी। इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत विषय पर युवा एवं महिला सम्मेलन भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह (पी.एन. सिंह) शामिल होंगे। वहीं मंच पर धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय समेत कई सांसद, विधायक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में पूरे देशभर के 150 जिलों में और झारखंड के पांच स्थानों पर यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से होगी और लगभग 10 से 15 राष्ट्रीय गीतों का सामूहिक गायन किया जाएगा।

पूर्व सांसद पी.एन. सिंह ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसके 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने पूरे देश में इसे उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। धनबाद में भी यह कार्यक्रम भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न किया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *