“कर्माटांड़ में अपहरण कांड का भंडाफोड़ — गिरिडीह-जामताड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पाँच धराए”…

“कर्माटांड़ में अपहरण कांड का भंडाफोड़ — गिरिडीह-जामताड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पाँच धराए”…

जामताड़ा(JAMTADA): साइबर अपराध की धरती पर एक बार फिर पुलिस का जलवा दिखा। कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में दो अनसुलझी अपहरण की गुत्थियाँ पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसकी जानकारी एसपी जामताड़ा राजकुमार मेहता ने Jamtara Police Media Briefing Group में अपने एकाउंट से दी है।

मामला कर्माटांड़ थाना कांड संख्या 106/25 और 107/25 से जुड़ा है। जिसमें आरिफ अंसारी और इक़राम अंसारी का अपहरण कर फिरौती मांगने का था।

पुलिस की ‘ऑपरेशन आज़ादी’

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लांगुरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गिरिडीह पुलिस के सहयोग और आईटी सेल की निगहबानी में चला। पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से ही अपहरणकर्ताओं को नकेल डाल दिया। पुलिस की दबिश में अपराधियों के पसीने छूट गए । दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

साइबर शिकारियों’ को ही बनाते थे अपना निशाना

गिरफ्त में आए बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। ये गैंग पहले साइबर अपराधियों की पहचान करता था। फिर उनकी जासूसी (रेकी) कर उन्हें अगवा कर भारी फिरौती वसूलता था। यानी अपराधी पर अपराधी का शिकंजा, और अंततः कानून के हाथों में दोनों की परिणति।

गिरफ्तार आरोपी – ‘जाल में फंसे आरोपी’

  1. आजाद अंसारी उर्फ़ नुनूवा, पिता – दुखन आसरी, निवासी – बंसुमी, थाना – मर्गोमुण्डा, जिला – देवघर
  2. मि० अंसारी, पिता – स्व० हाफ़िज अंसारी, निवासी – भदवा कुर्द, थाना – अहिल्यापुर, जिला – गिरिडीह
  3. समद अंसारी, पिता – असलम अंसारी, निवासी – छायाटांड़, सुबदीदिह, थाना – कर्माटांड़
  4. शिवलाल मरांडी, पिता – स्व० बुधन मरांडी, निवासी – धर्मपुर, थाना – नारायणपुर, जिला – जामताड़ा
  5. अब्दुल हसीब, पिता – मोहम्मद सरफ़राज़ आसरी, निवासी – सुबदीदिह, छायाटांड़, थाना – कर्माटांड़, जिला – जामताड़ा

जप्त सामान – ‘अपराध का औज़ार और सबूत’

  1. एक देसी कट्टा
  2. दो ज़िंदा कारतूस
  3. बोलेरो (संख्या JH04H-6042)
  4. तीन मोबाइल फ़ोन

इन पदाधिकारी और जवानों ने बढ़ाई वर्दी का सम्मान’

  1. विकास आनंद लांगुरी, एसडीपीओ, जामताड़ा
  2. रविन्द्रनाथ यादव, पुलिस निरीक्षक, नारायणपुर मंडल
  3. उपनिरीक्षक मनोज कुमार महतो, प्रभारी – साइबर थाना कर्माटांड़
  4. उपनिरीक्षक चंदन कुमार तिवारी, थाना प्रभारी – कर्माटांड़
  5. उपनिरीक्षक विकास कुमार तिवारी, अन्वेषक – संबंधित कांड
  6. उपनिरीक्षक गुलाम गौस, थाना प्रभारी – अहिल्यापुर (गिरिडीह)
  7. उपनिरीक्षक आनंद सिंह, थाना प्रभारी – गांडेय (गिरिडीह)
  8. उपनिरीक्षक साकेत प्रताप देव, नारायणपुर थाना
  9. उपनिरीक्षक अमर सिंह टेपे, नारायणपुर थाना
  10. ए/113 संतोष कुमार, तकनीकी शाखा
  11. ए/124 सुशील कुमार झा, तकनीकी शाखा
  12. हवलदार चुंकुलाल हेंब्रम, आरक्षित गार्ड, कर्माटांड़ थाना
  13. ए/312 शुभंकर कुमार सिंह, आरक्षित गार्ड, कर्माटांड़ थाना
  14. ए/एस शिवसागर मरांडी, आरक्षित गार्ड, कर्माटांड़ थाना
  15. ए. संतोष दास, आरक्षित गार्ड, कर्माटांड़ थाना
  16. ए. मोहरिल सोरेन, आरक्षित गार्ड, कर्माटांड़ थाना

निष्कर्ष

पुलिस की इस तेज़ और संगठित कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराध कितना भी संगठित क्यों न हो, कानून की पकड़ से कोई बच नहीं सकता। कर्माटांड़ का यह ऑपरेशन जिले में पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का मिसाल बन गया है।

एसपी के पोस्ट में इसे जहां बड़ी उपलब्धि बताया गया है। वहीं एसपी ने इस अभियान में भाग लेने वाले पुलिस कर्मियों की न तो कहीं सराहना किया है।। और न ही किसी तरह के पुरस्कार की घोषणा। जामताड़ा जिले में सामिल जवानों को नयी ऊर्जा मिलती।

NEWSANP के लिए आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *