05 नवंबर की सुबह से बंद हो गया बरमसिया पुल ,वाहनों का आवागमन बंद 45 दिनों चलेगा मरमत का कार्य…

05 नवंबर की सुबह से बंद हो गया बरमसिया पुल ,वाहनों का आवागमन बंद 45 दिनों चलेगा मरमत का कार्य…

धनबाद(DHANBAD): हीरापुर को बरमसिया से जोड़ने वाले बरमसिया पुल की मरम्मत का काम पांच नवंबर बुधवार से शुरू हो गई है.बुधवार की सुबह से ही पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया.पुल पर मरम्मती कार्य 20 दिसंबर तक चलेगा.पुल मरम्मती का कार्य रेलवे द्वारा की जा रही है.

अगले 45 दिनों तक पुल बंद हो जाने से लोग वैकल्पिक मार्ग से ही आना जाना कर रहे.इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है. बरमसिया, मनईटांड़, दुहाटांड़ व आसपास के क्षेत्र के लोग जो बरमसिया होते हुए हीरापुर की तरफ आते हैं, वे अब पुराना बाजार, बैंक मोड़, गया पुल होते हुए आयेंगे. वहीं हीरापुर से बरमसिया की तरफ जाने वाले लोग भी अब बरमसिया पुल की तरफ नहीं जा पायेंगे. वे लोग सभी रणधीर वर्मा चौक से श्रमिक चौक होते हुए बैंक मोड़ व पुराना बाजार होकर जायेंगे.इधर एफसीआइ से निकलने वाले ट्रक भी बरमसिया पुल पर नहीं चलेगे. सभी ट्रक भूदा होते हुए बलियापुर रोड की तरफ से आना-जाना करेंगी है .

पुल बंद हो जाने से ट्रेफिक का पूरा भार बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर पड रहा ही है.

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि आखिर किस वजह से ये समस्या उत्पन्न हुई, इसका आंकलन जिला प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी .. कुछ कार्य पहले से हुए रहते तो आम जनता को ऐसी परेशानी नहीं उठानी पड़ती..

NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *