धनबाद में पले बढ़े डॉ संदीप को सीएमसी वेल्लोर ने यूरोलॉजी विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए “शालिवाहन सिंह रावल स्वर्ण पदक” से किया सम्मानित…

धनबाद में पले बढ़े डॉ संदीप को सीएमसी वेल्लोर ने यूरोलॉजी विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए “शालिवाहन सिंह रावल स्वर्ण पदक” से किया सम्मानित…

धनबाद(NIRSA): कुमारधुबी के जाने-माने यूरोलॉजिस्ट डा. संदीप कुमार (MBBS, MS, MCh Urology, DrNB Urology) को वेल्लूर स्थित क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) के यूरोलॉजी विभाग द्वारा प्रतिष्ठित “शालिवाहन सिंह रावल स्वर्ण पदक” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें यूरोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय परिणामों के लिए प्रदान किया गया।

तीन नवंबर की शाम आयोजित एक भव्य समारोह में पद्मश्री डॉ. निखिल टंडन ने डा. संदीप कुमार को यह स्वर्ण पदक प्रदान किया। यह पुरस्कार सीएमसी वेल्लूर के यूरोलॉजी विभाग में शैक्षणिक उत्कृष्टता और नैदानिक दक्षता के आधार पर दिया जाता है।

डा. संदीप कुमार वर्तमान में सीएमसी वेल्लूर के यूरोलॉजी विभाग में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor, Department of Urology, CMC Vellore) के पद पर कार्यरत हैं।

डा. संदीप कुमार, धनबाद जिले के कुमारधुबी निवासी हैं तथा मूल रूप से पलामू जिले के तेलारी गाँव के रहने वाले हैं। उनके पिता श्री सुशील कुमार सिंह और माता श्रीमती शीला सिंह सहित पूरा परिवार उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर अत्यंत गौरवान्वित है।
यह उपलब्धि पूरा प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है।

डा. संदीप ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लॉयला स्कूल, तालडांगा से तथा वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा डीएवी श्यामली, रांची से प्राप्त की। उन्होंने ऑल इंडिया प्री-मेडिकल परीक्षा 2010 में ऑल इंडिया रैंक 253 हासिल की। इसके बाद उन्होंने एमबीबीएस एवं एमएस की डिग्री अहमदाबाद से वर्ष 2019 में प्राप्त की। वर्ष 2020 में सुपरस्पेशलिटी NEET SS परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 34 प्राप्त की और इसके बाद सीएमसी वेल्लूर से वर्ष 2023 में एम.च. (MCh) यूरोलॉजी पूरी की। वर्ष 2024 में उन्होंने DrNB Urology की उपाधि भी प्राप्त की।

डा. संदीप ने बताया कि झारखंड में अब तक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की कमी है, जिसके कारण मरीजों को इलाज हेतु अन्य राज्यों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे झारखंड में एक अत्याधुनिक यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट अस्पताल स्थापित करने का सपना रखते हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी अपने ही राज्य में कम खर्च में बेहतर इलाज मिल सके।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *