बाघमारा(DHANBAD): पिछले दिनों शंकर बेलदार पर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी विश्वजीत उर्फ विशु चक्रवर्ती को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सोमवार को बाघमारा SDPO पीके सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद से पुलिस टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने उसे दबिश देकर पकड़ने में सफलता हासिल की।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने गोली चलाने की वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।बाघमारा SDPO पुरुषोत्तम कुमार सिंह के अनुसार, घटना की जड़ में आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि इसमें अन्य कौन-कौन से लोग शामिल थे.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

