झारखंड प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, 25 नवंबर तक जिला कमेटी गठन करने का आदेश…

झारखंड प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, 25 नवंबर तक जिला कमेटी गठन करने का आदेश…

रांची (RANCHI): आज दिनांक 3 नवंबर 2025 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (कांग्रेस भवन, रांची) में आयोजित इस बैठक में झारखंड कांग्रेसणके सह प्रभारी डा. सिरीबेला प्रसाद,एवं धनबाद जिला काग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित झारखंड के सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रवेक्षक शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन की मजबूती पर बल दिया और सभी जिला अध्यक्षों को आगामी रणनीतियों से अवगत कराते हुए महत्वपूर्ण टास्क सौंपे।
श्री कमलेश ने सभी जिला अध्यक्षों को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि वे 25 नवंबर 2025 तक अपने-अपने जिलों में नई जिला कमिटी का गठन अनिवार्य रूप से संपन्न कर लें। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया
प्रदेश अध्यक्ष ने निंर्देश दिया है कि ‘संगठन सृजन-2025’ के तहत न केवल जिला समितियों का, बल्कि सभी लंबित प्रखंड कमेटियों और नगर/मंडल,वार्ड कमेटियों का भी गठन पूरा किया जाना है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बूथ लेवल एजेंट (BLA) और हर प्रखंड के लिए प्रखंड लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति भी सुनिश्चित करनी है।

सामाजिक संतुलन पर विशेष जोर:
कमलेश ने जारी पत्र का हवाला देते हुए कहा कि नई समितियों में सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है।

नई जिला समिति में कम से कम 50 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति (ST), अनुसूचित जनजाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक (MIN) और युवाओं (Youth) को देना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त, संगठन में 10 प्रतिशत महिला आरक्षण को भी कड़ाई से लागू किया जाना है।

12 नवंबर को प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर:

आज की बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को यह भी सूचित किया गया कि दिनांक 12 नवंबर 2025, दिन-बुधवार को रांची के कटहल मोड़ स्थित लालगुन्वा बैंक्वेट हॉल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश के सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है।

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिले के सभी प्रखंड और मंडल अध्यक्षों की शत-प्रतिशत उपस्थिति इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में दर्ज कराएं। बैठक में धनबाद से पूर्व मंत्री जलेंश्वर महतो ,पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार दुबे, दुमका प्रवेक्षक बर्जेंदर् प्रसाद सिंह ,धनबाद पर्यवेक्षक अशोक कुमार चौधरी, जवाहर लाल महथा, सतीश केडिया आदि शामिल हुए..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *