मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा विश्व वीगन दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न…

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा विश्व वीगन दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न…

गौ सेवा और वृक्षारोपण के माध्यम से करुणा, अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

झरिया(JHARIA): विश्व वीगन दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा 1 और 2 नवम्बर को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में करुणा, अहिंसा और पर्यावरण संतुलन के सिद्धांतों को व्यवहार में लाना था।

पहला दिन (1 नवम्बर 2025)
पहले दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें “क्या हम वास्तव में अहिंसक जीवन जी रहे हैं?” तथा “गौ सेवा का सच्चा स्वरूप – करुणा या उपयोग?” विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता हिन्दी और अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में हुई। कुल 38 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम 3 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे।

दूसरा दिन (2 नवम्बर 2025)
दूसरे दिन गौ सेवा एवं फलदार वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन झरिया-धनबाद गौशाला में प्रातः 7 बजे किया गया। मंच के सदस्यों ने गायों को चारा खिलाकर अहिंसा और करुणा की भावना को आत्मसात किया तथा 40 फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल ने बताया कि “वीगन जीवनशैली केवल भोजन की आदतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीव-जंतु, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। गौ सेवा और वृक्षारोपण, दोनों ही उस जीवनदृष्टि को दर्शाते हैं, जिसमें हर प्राणी और प्रकृति के प्रति सम्मान का भाव निहित है।”

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सीए श्याम सुंदर साह, अमित मोदी, अंकित तुलस्यान सहित जय प्रकाश अग्रवाल, सूरज कुमार संग अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मंच के इस प्रयास की सराहना की और जीवन में करुणा तथा पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *