कोल इंडिया स्थापना दिवस पर संयुक्त मोर्चा का विरोध प्रदर्शन…

कोल इंडिया स्थापना दिवस पर संयुक्त मोर्चा का विरोध प्रदर्शन…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 1 नवंबर 2025 को कोल इंडिया स्थापना दिवस के अवसर पर संयुक्त मोर्चा की ओर से KOCP परियोजना कार्यालय के समक्ष कोलकर्मियों की पदोन्नति में प्रबंधन की उदासीनता और उससे उत्पन्न विसंगतियों के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने प्रबंधन के तानाशाही रवैये पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया और आंदोलन का शंखनाद किया।

विरोध सभा की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के नेता तुलसी रवानी ने की, जबकि संचालन नरेंद्र सिंह ने किया।
सभा में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने श्रमिक हितों की अनदेखी पर प्रबंधन को आड़े हाथों लिया और ऐसी असंगत, अवैध और असंवैधानिक मैनपावर बजट नीति का कड़ा विरोध किया।
नेताओं ने कहा कि समय पर मैनपावर बजट घोषित न किए जाने से कर्मचारियों में व्यापक नाराजगी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आइडिया के क्षेत्रीय सचिव शिव शंकर महतो, सिमेवा के भगवान प्रसाद नोनिया, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रभास सिंह और हराधन मोदक, जनता मजदूर संघ के उमेश सिंह और राजीव सिंह, बीसीकेयू के तेजिंदर वर्मा, सुभाष महतो, दिलीप कुमार नाग एवं अल्लाह उद्दीन अंसारी सहित कई नेताओं ने भाग लिया और अपने विचार रखे।

विरोध सभा में शामिल सभी वक्ताओं ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने जल्द ही पदोन्नति संबंधी विसंगतियों का समाधान नहीं किया, तो संयुक्त मोर्चा आंदोलन को और तेज करेगा।

NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *