देवउठनी एकादशी पर धनबाद में झूमे श्याम प्रेमी, 155वीं ध्वजा पदयात्रा बनी आस्था का प्रतीक ,भव्य श्याम ध्वजा पदयात्रा में 1500 श्रद्धालुओं ने उठाया निशान…

देवउठनी एकादशी पर धनबाद में झूमे श्याम प्रेमी, 155वीं ध्वजा पदयात्रा बनी आस्था का प्रतीक ,भव्य श्याम ध्वजा पदयात्रा में 1500 श्रद्धालुओं ने उठाया निशान…

धनबाद(DHANBAD): भक्ति और उल्लास के बीच धनबाद शहर शनिवार को श्याम बाबा के रंग में पूरी तरह रंग गया. श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव और देवउठनी एकादशी के शुभ संयोग पर हीरापुर स्थित श्याम मंदिर से भव्य और ऐतिहासिक 155वीं श्याम ध्वजा पदयात्रा निकाली गई.इस पदयात्रा में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला जहाँ लगभग 1500 श्रद्धालु बाबा श्याम का निशान (ध्वजा) उठाकर शामिल हुए.इस विशाल पदयात्रा में हर उम्र के श्याम प्रेमी शामिल थे . श्याम प्रेमियों की टोली ने जैसे ही यात्रा शुरू की पूरा मार्ग बाबा के जयकारों और मधुर भजनों से गूंज उठा जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया.

पदयात्रा हीरापुर श्याम मंदिर से शुरू होकर धनबाद के रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर, बैंक मोड़, धनसार और कतरास होते हुए अंततः अपनी गंतव्य स्थली झरिया श्याम मंदिर पहुँची. मार्ग में विभिन्न स्थानों पर मौजूद श्याम प्रेमियों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और बाबा श्याम की भक्ति में झूम उठे.

शुभ संयोग का विशेष महत्व

कृष्ण अग्रवाल श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के सदस्य ने इस अवसर पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए बताया कि आज का दिन श्याम भक्तों के लिए अत्यंत विशेष महत्व का है. बाबा श्याम का जन्मोत्सव और देवउठनी एकादशी का एक साथ पड़ना भक्तों की श्रद्धा और उत्साह को चरम पर ले आया. उन्होंने कहा यह शुभ संयोग श्रद्धालुओं के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है.
उन्होंने कहा पदयात्रा झरिया श्याम मंदिर पहुँचने के बाद वहाँ खाटू नरेश का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर भजन-कीर्तन का विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें श्याम प्रेमियों ने बाबा की महिमा का गुणगान किया ,भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया और सामूहिक रूप से केक काटकर श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. उन्होंने कहा बाबा श्याम के प्रति अटूट आस्था और भक्ति का यह अद्भुत प्रदर्शन धनबाद में हमेशा याद रखा जाएगा.

NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *