पटना (PATNA): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच झारखंड के चर्चित विधायक टाइगर जयराम महतो ने वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र में दस्तक दी। वे यहां निर्दलीय प्रत्याशी बिपिन सर के समर्थन में आयोजित रोड शो में शामिल हुए।
टाइगर जयराम महतो के आगमन से रोड शो में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। महतो ने रोड शो के दौरान बिपिन सर के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की और कहा कि महनार की जनता इस बार बदलाव के पक्ष में है।
उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसी राजनीति चाहती है जो जनसेवा और ईमानदारी पर आधारित हो। महतो के जुड़ने से बिपिन सर के चुनाव प्रचार को नया बल और जोश मिला है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि झारखंड से विधायक का बिहार चुनावी मैदान में उतरना राजनीतिक रूप से खास मायने रखता है और यह गठबंधनों के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

