NDA के घोषणा पत्र पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी का वक़्तव्य…

NDA के घोषणा पत्र पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी का वक़्तव्य…

पटना(BIHAR):इतिहास में पहली बार किसी गठबंधन का घोषणा पत्र केवल 𝟐𝟔 सेकंड में जारी किया गया। 𝐍𝐃𝐀 को बिहार के लिए संकल्प पत्र नहीं 𝐒𝐨𝐫𝐫𝐲 पत्र लाना चाहिए! 𝟏𝟒 करोड़ जनता के लिए 𝐒𝐨𝐫𝐫𝐲 पत्र!

दरअसल इनका मैनिफेस्टो, उनके बिहार से 𝟐𝟎 साल से निरंतर किये जा रहे झूठ, धोखे और जुमलों का रिपोर्ट कार्ड है और कुछ नहीं।

हर साल इनका नया घोषणा पत्र आता है और उनके नए घोषणाओं को देखकर इनकी पिछली घोषणाएं पूछती हैं कि भैया हमारा क्या हुआ ? हमें क्यों पूरा नहीं किया ?

इन्होंने कहा है बच्चों को 𝐌𝐢𝐝 𝐝𝐚𝐲 𝐦𝐞𝐚𝐥 में पौष्टिक आहार देंगे मतलब ये मानते हैं कि अभी तक बच्चों को पौष्टिक आहार नहीं दे रहे थे । ये तो एकदम बेसिक बात थी न? यानि कि बेसिक ज़रूरतें ये पूरा नहीं कर पाए। आज 𝟐𝟎 साल के शोषण के बाद ये एक 𝐉𝐮𝐧𝐢𝐨𝐫 𝐊𝐆 वाला मैनिफेस्टो ले के आए हैं।

कह रहे है कि स्कूलों का कायाकल्प करेंगे? यानि कि बीस साल में इतना भी नहीं कर पाए। इन्हें बिहार की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए।

NEWSANP के लिए पटना से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *