धनबाद(SINDRI): सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सिंदरी गुरुद्वारे से प्रभात फेरियो का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में छठी प्रभातफेरी निशांन साहिब की सेवा कर रहे सरदार नरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रातः 5:00 बजे सिंदरी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुई। इसमें बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु पारंपरिक वाद्यों ढोलकी और क्षैनों की मधुर ध्वनि में शहर के विभिन्न मार्गो से गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर गायन करते हुए गुरुद्वारा परिसर स्थित सरदार मंजीत सिंह उप्पल के आवास पहुंचे। आवास के मुख्य द्वार पर आतिशबाजी की गई।सिख धर्म की परंपरा के अनुसार सिख धर्म के ध्वज निशांन साहिब पर फूलों की माला चढ़ाकर एवं नरेंद्र सरदार नरेंद्र सिंह के पैर धोकर सत्कार किया गया। गुरुद्वारा महिला सत्संग सभा द्वारा “धन गुरु नानक प्यारे”और “कौन जाने गुण सद्गुरु तेरे” जैसे शब्दों द्वारा गुरबाणी का कीर्तन किया गया। उपरांत सिंदरी गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथि सरदार बलवीर सिंह द्वारा अरदास की गई एवं सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच गुरु का प्रसाद और जलपान का वितरण किया गया। प्रभात फेरी का समापन परिवार के सदस्यों द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप को विधिपूर्वक चौर करते हुए गुरुद्वारा साहिब में स्थित सुख आसन स्थान में स्थापित करने के उपरांत हुआ । मौके पर गुरुद्वारा प्रधान जसप्रीत सिंह रैनो, मनजीत सिंह उप्पल, डा० स्मृति नागी,प्रेम सिंह, हरदीप सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, जगदीश्वर सिंह, हरपाल सिंह, लखजीतसिंह, बलबीर सिंह नागी,इंद्रजीत सिंह, हरविंदर सिंह, विंकी उप्पल,गुरचरण सिंह, सतविंदर सिंह, जसपाल कौर, मनजीत कौर, दविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, हरभजन कौर, प्रीत कौर, प्रीति कौर, सर्वजीत कौर सहित कई श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में भाग लिया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

