पूर्व सांसद राजकिशोर महतो की बहू ने लगाई सुरक्षा की गुहार, संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप…

पूर्व सांसद राजकिशोर महतो की बहू ने लगाई सुरक्षा की गुहार, संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड के राजनीतिक घरानों में मानी जाने वाली महतो परिवार की बहू विनिता सिंह ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर अपने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा को लेकर धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है. वही उन्होंने धनबाद एसएसपी को आवेदन पत्र भी लिखा है.

पत्र में उन्होंने लिखा है कि कुछ असामाजिक तत्व और दूर के रिश्तेदार उनकी ससुर स्व. राजकिशोर महतो की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं।

विनिता सिंह ने बताया कि उनके ससुर स्वर्गीय राजकिशोर महतो झारखंड राज्य के एक सम्मानित राजनीतिक और सामाजिक नेता थे। उन्होंने अपने पिता स्व. बिनोद बिहारी महतो की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए गिरिडीह से सांसद चुने गए और बाद में वर्ष 2014 में आजसू पार्टी से टुंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने..

उन्होंने जनता की सेवा करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई, परंतु 3 दिसंबर 2020 को कोविड संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया।

पति और ससुर के निधन के बाद विनिता सिंह वर्तमान में विनोद भवन धनबाद में अकेले रह रही हैं। उनका कहना है कि उनकी विधवा और एकाकी स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग लगातार धमकी और दबाव बनाकर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को किसी भी अनहोनी की आशंका है, इसलिए उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *