धनबाद(DHANBAD):फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने आज देर शाम बारामुड़ी में नाइट ब्लड सर्वे का उद्घाटन किया।
सिविल सर्जन ने बताया कि फाइलेरिया गंदे पानी में पनपने वाली और सबसे ज्यादा तादाद में पाये जाने वाले मच्छर के द्वारा फैलने वाली विश्व की दूसरी लाइलाज बीमारी है। इसकी जाँच रात्री 8.30 बजे के बाद ही की जाती हैं।
इस मौके पर जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, एमओआईसी डॉ. अनीता चौधरी, जिला वीबीडी कंसल्टेंट रमेश कुमार सिंह, उत्तम सिन्हा, आबिद सदर, पिरामल स्वास्थ्य के महावीर महतो, गणेश कुमार, एएनएम, सहिया सुशीला देवी, रंभा श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

