अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ मनाएगा सरदार पटेल की 150वीं जयंती….

अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ मनाएगा सरदार पटेल की 150वीं जयंती….

धनबाद(DHANBAD):अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ हर वर्ष की भांति इस बार भी भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को काफ़ी भव्यता के साथ मनाने जा रहा है. आयोजकों ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया कि 31 अक्टूबर को टाउन हॉल में समारोह होगा. जिसमे सांसद ढूलु महतो मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि में पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो के अलावे विशिष्ट अतिथि में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक जयराम महतो, विधायक चन्द्रदेव महतो, जदयू के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार होंगे. संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जयंती समारोह के अवसर पर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करने के संकल्प लेने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नारी शक्ति भी शामिल रहेंगी.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *