धनबाद(NIRSA): चिरकुंडा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बुधवार को बीते दुर्गा पूजा, काली पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्तो में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन सफाई पर्यवेक्षक अनिल साव एवं अन्य पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र एव सोल देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी कर्मियों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि चिरकुंडा नगर की स्वच्छता और पथ प्रकाश व्यवस्था में उनकी भूमिका सराहनीय रही है जिस कारण उन्हें सम्मानित किया गया हैं, इस मौके पर नगर परिषद के तमाम कर्मी उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

