राँची(RANCHI):बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण झारखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी राँची समेत सूबे के कई हिस्सों में मंगलवार को दोपहर बाद से बारिश शुरू हो गई। बुधवार सुबह फिर राँची में बारिश शुरू हुई.शुक्रवार तक पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।इस दौरान राँची समेत झारखंड के 19 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मोंथा’ चक्रवात के खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तत्काल प्रभाव से सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जिला उपायुक्तों को सतर्कता बरतने और जरूरी तैयारियां करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। झारखंड के दक्षिणी एवं मध्य हिस्सों में तेज हवा, भारी बारिश से बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

