सांसद ढुलू महतो ने किया गोपाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ, गौमाता की पूजा कर लिया आशीर्वाद…

सांसद ढुलू महतो ने किया गोपाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ, गौमाता की पूजा कर लिया आशीर्वाद…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सांसद ढुलू महतो अपनी धर्मपत्नी सावित्री देवी के साथ आज कतरास स्थित गंगा गौशाला पहुँचे, जहाँ आयोजित 106वीं गोपाष्टमी महोत्सव में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सांसद दंपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कांकोमठ के परम पूज्य महंत दांडी स्वामी सुरेश्वर जी महाराज के चरण पखारकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौमाता की पूजा कर मांगी शांति और समृद्धि की कामना

ढुलू महतो ने कहा कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है, उनकी पूजा से जीवन में शांति, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है।
उन्होंने गौसेवा को मानव धर्म बताया और समाज से गौसंरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

आस्था और भक्ति का माहौल

गोपाष्टमी महोत्सव के दौरान गंगा गौशाला परिसर भक्ति भाव से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच गौमाता की पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *