झरिया(JHARIA): सूर्योपासना एवं लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन आज उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ।
इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी अपने परिजनों संग भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और पूरे कोयलांचलवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
अर्घ्य के दौरान छठ घाटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। व्रतियों और श्रद्धालुओं के चेहरे पर भक्ति, अनुशासन और समर्पण की झलक साफ दिखाई दी।
रागिनी सिंह ने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति, आस्था और आत्मिक शुद्धता का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है।
NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

