छठ घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित…

छठ घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित…

धनबाद(DHANBAD): लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन आज पहला अर्घ्य अर्पण किया गया. धनबाद के बेकार बांध राजेंद्र सरोवर, पंपु तालाब, मनई टांड छठ तालाब मटकुरिया विकास नगर छठ तालाब, रानी बांध समेत तमाम छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने हजारों की संख्या में श्रद्धालू पहुंचे.श्रद्धालुओं ने अर्घ्य देकर छठी मईया से सुख समृद्धि की कामना की.श्रद्धालू उमा राय ने बताया कि उन्होंने छठी मईया से परिवार की खुशहाली की कामना की.सुमिता राय ने बताया कि छठ लोक आस्था का महापर्व है. सबकी इससे आस्था जुड़ी है. इसमें 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा जाता है जोकि काफ़ी कठिन भी है. छठी मईया से यही कामना है कि छठी मईया सभी की मनोकामना को पूरा करे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *