धनबाद(NIRSA)।लोक आस्था के पर्व छठ का आज तीसरा दिन है आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी हैं, उसी के तहत चिरकुंडा नगर परिषद के निवर्तमान पार्षद रिंकी खान एव उनके शौहर एवं पूर्व पार्षद इरफान अहमद खान द्वारा अपने एव अपने पड़ोस के वार्डो में छठ व्रतधारियों के घर घर पहुंचकर सैकड़ों साड़ी एव दर्जनों धोती का वितरण किया।जानकारी देते हुए पार्षद रिंकी खान ने बताया कि हमारे पति द्वारा लोक आस्था छठ की मौके पर प्रत्येक वर्ष व्रतधारियों के घरों में पहुंच कर साड़ी और धोती का वितरण करते है उसी परम्परा को कायम रखा हूँ छठी मईया अपनी कृपा क्षेत्रवासियों पर बनाए रखना,व्रतधारी भी पार्षद रिंकी खान को माथे पर सिन्दूर लगाकर शुभकामना दी,कुछ व्रतधारियों का यह भी कहना है कि जाती धर्म से ऊपर उठ कर प्रत्येक वर्ष सेवा की भाव दे दोनों दंपति अवश्य आते हैं समाज के लिए एक अच्छा संदेश हैं छठ मईया इनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करे।
सूर्य की उपासना और 36 घंटों के सबसे कठिन निर्जला व्रत के तप का एक अनूठा संगम है उसपर भी गंगा जमुना की तहजीव एक मिशाल हैं।
NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

