धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज चौथे दिन लोक आस्था के महापर्व छठ के उपलक्ष्य में धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छठ व्रती माता-बहनों के बीच साड़ी का वितरण किया। विधायक सिन्हा ने आज रेलवे कॉलोनी मटकुरिया ,विकास नगर मटकुरिया, भूली ए ब्लॉक शिव मंदिर के प्रांगण में, भागाबांध दुर्गा मंदिर के प्रांगण में, पांडरकनाली कोक प्लांट, ई बी एरिया केंदुआ , मनईटांड़ गांधी रोड आदी क्षेत्रों में छठ व्रती माता बहनों के बीच साड़ी का वितरण किया।विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है, जो समाज में सामूहिकता , स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।
इस अवसर पर उन्होंने बरारी कोक प्लांट दुर्गा मंदिर परिसर में अपने विधायक निधि से निर्मित शेड का विधिवत उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह शेड छठ व्रतियों एवं आम श्रद्धालुओं को बरसात और धूप से राहत देने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने विधायक राज सिन्हा जी का स्वागत किया और उनके जनसेवी कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक सिन्हा ने सभी क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार करें।”
इस अवसर पे मुख्य रूप से जिला महामंत्री मानस प्रसून, विभा रानी सिंह, सत्येंद्र ओझा, नीरज सिन्हा, मनोज गुप्ता, मनीष पांडेय सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं हज़ारों महिलाएं उपस्थित थी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

