पलामू में सनसनीखेज वारदातसनसनीखेज मामला…

पलामू में सनसनीखेज वारदातसनसनीखेज मामला…

झारखंड(JHARKHAND): पलामू में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वॉल पुट्टी मिस्त्री हसन अली, जिसने किसी की हत्या की सुपारी ली थी, खुद ही मारा गया। घटना 19 अक्टूबर को चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके में हुई। हसन अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, हसन अली ने एकराम कुरैशी की हत्या की सुपारी 5 लाख रुपये में ली थी, जिसमें से 2.5 लाख रुपये एडवांस मिले थे। लेकिन जब एकराम के रिश्तेदारों को इस साजिश की भनक लगी, तो उन्होंने एकराम को आगाह किया। इसके बाद हसन अली को पकड़कर कार में जबरन बिठाया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई। पलामू पुलिस ने इस हत्या के मामले में इजहार खान, मुबारक अंसारी और सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चैनपुर के शाहपुर इलाके के ही रहने वाले हैं। उनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।

जांच में सामने आये चौंकाने वाले खुलासे
SP रीष्मा रमेशन ने बताया कि हसन अली की हत्या में एकराम कुरैशी भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने जांच के लिए SIT टीम गठित की है, जिसमें चैनपुर थानेदार श्रीराम शर्मा समेत चार अधिकारी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *