झारखंड में कब-कहां बारिश…

झारखंड में कब-कहां बारिश…

राँची(RANCHI): झारखंड में अब मौसम करवट लेने लगा है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 27 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाने की संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश और मेघगर्जन भी देखने को मिल सकती है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर बाकी इलाकों में अगले तीन दिनों तक सुबह के वक्त मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध छा सकता है। वहीं, शाम और रात में हल्की ठंड का अहसास बढ़ने लगेगा। 25 से 28 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों विशेषकर दक्षिण और पश्चिमी झारखंड में हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।

कब कहां होगी बारिश
25 अक्टूबर: दक्षिण-पश्चिमी झारखंड में हल्की बारिश

26 अक्टूबर: पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश

27 अक्टूबर: दक्षिणी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बौछारें

28 अक्टूबर: कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *