बिहार(BIHAR):महुआ : जनता दल मोर्चा के संस्थापक और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने महुआ में अपने चुनावी दौरे के दौरान बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि महुआ में वे क्रिकेट स्टेडियम बनवाएंगे और भारत-पाकिस्तान का मैच आयोजित कराएंगे।
तेज प्रताप यादव ने कहा, “हम महुआ में लगातार दौरा कर रहे हैं। बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। महुआ में हमारी टक्कर में कोई नहीं है। मैं कभी किसी के साथ गठबंधन नहीं करूंगा।”
उनका यह बयान स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका फोकस केवल महुआ क्षेत्र और वहां की जनता की भलाई पर है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

